BREAKING : कांग्रेस के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने पार्टी... - CG Sandesh

BREAKING : कांग्रेस के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने पार्टी से दिया इस्तीफा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी कर ली। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी की हार के बाद पूर्व विधायक पार्टी के बड़े नेताओं पर हार का ठिकरा फोड़ने पर लगे हुए हैं तो वहीं, कुछ नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया। अब इसमें ताजा नाम पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू का जुड़ गया है।


अकलतरा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को इस्तीफा पत्र भेजा है। वहीं, इस्तीफे की वजह कांग्रेस की हार से दुख होने के कारण बताया है। बता दें इससे पहले भी कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी से अपना इस्तीफा दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें