मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरे होंगे...दिल्ली से लौटकर बो... - CG Sandesh

मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरे होंगे...दिल्ली से लौटकर बोले सीएम साय

 रायपुर। सीएम साय दिल्ली से रायपुर लौट आये है। माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की है, कुछ चर्चाएं हुई हैं बहुत जल्द मंत्रिमंडल का गठन होगा। नए और पुराने दोनों चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।”
बता दें कि साय मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, ओपी चौधरी, खुशवंत साहेब शामिल होंगे। कल साय ने दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात की। जेपी नड्डा के आवास पर बड़ी बैठक भी हुई। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। दिल्ली में हुई बैठक में तीन राज्यों में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर मंथन किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें