बतौर विपक्ष कांग्रेस की आज से नई शुरुआत.. - CG Sandesh

बतौर विपक्ष कांग्रेस की आज से नई शुरुआत..

रायपुर: सरकार आज से विधिवत अपना कामकाज शुरू करेगी। वही कांग्रेस भी आज अपने विपक्ष की नई भूमिका की शुरुआत करने जा रही है। नए नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत विपक्षी दलों के विधायकों की बैठक करने जा रहे है। यह बैठक उनके शासकीय आवास पर होगी जहां पूर्व सीएम समेत सभी जीत हुए 35 विधायक मौजूद रहेंगे।

आज से यहाँ भी विधानसभा के शीत सत्र का आगाज होने जा रहा है। यह सत्र दो मायनो में काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। पहला कि संसद की सुरक्षा में चूक के बाद यह विधानसभा का पहला सत्र है तो वही विधानसभा चुनाव के बाद बदली हुई सरकार की अगुवाई में इस पूरे सेशन का आयोजन होगा।


भाजपा नीत नई सरकार इस सत्र में अपने घोषणाओं को अमलीजामा पहनाना शुरू कर रही है लिहाजा सरकार की तरफ से अनुपूरक बजट भी इस सत्र में लाया जाना प्रस्तावित है। यह अनुपूरक बजट अब तक के सबसे सबसे बड़े अनुपूरक बजट में से एक होगा जिसके करीब 11 हजार करोड़ रुपये के होने का अनुमान है।

दरअसल रायपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी समेत आईजी इंटेलिजेंस आनंद छाबड़ा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की है। इस बैठक में एसएसपी, एएसपी, सीएसपी समेत सभी थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है

विधानसभा में तीन लेयर सुरक्षा के दौरान 1 हजार पुलिस के अधिकारी और जवानों की तैनाती की जाएगी। यह पहला मौका होगा जब इतनी बड़ी संख्या में बल लगानें की तैयारी पुलिस विभाग की तरफ से की गई है। इसके अतिरिक्त सुरक्षा की जिम्मेदारी नेताओं के निजी सुरक्षाकर्मियों की भी होगी जो विधानसभा के बाहर साये की तरह उनके इर्द-गिर्द होंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें