छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज...सुरक्षा बलों ने स्मार... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज...सुरक्षा बलों ने स्मारक को किया ध्वस्त

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने राज्य में नक्सलियों के विरूद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बस्तर अंचल के सुदूर इलाकों में एरिया डामिनेशन और काम्बिंग शुरू कर दी गई है। बड़े पैमाने पर सर्चिंग की जा रही है।


इसी सिलसिले में सोमवार को सुकमा जिले के सलातोंग गांव के मध्य नक्सलियों द्वारा बनाया गया विशालकाय स्मारक पुलिस के जवानों की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के निर्देशन में एएसपी नक्सल ऑपरेशन प्रभात कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जवान आज सलातोंग गांव पहुंचे और गांव के बीच बने नक्सली स्मारक को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया। पूरे जिले में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें