अगले दो दिनों में और लुढ़केगा पारा...छत्‍तीसगढ़ में कड़ाके क... - CG Sandesh

अगले दो दिनों में और लुढ़केगा पारा...छत्‍तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड

 रायपुर । छत्‍तीसगढ़ में अब अच्छी ठंड पड़नी शुरू हो गई है। ठंडी हवाओं के आने के कारण सुबह-सुबह के साथ ही दोपहर में रात में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है और वहां शीतलहर के हालात बन गए है।

इसके साथ ही प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में भी शीतलहर के हालात बनते जा रहे है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में ठिठुरन और बढ़ने वाली है तथा न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।


सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और ठंडी हवाओं के आने के कारण ठिठुरन में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस सप्ताह के आखिर तक ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है। सुबह-सुबह तो कुछ क्षेत्रों में कोहरे का असर भी पड़ने लगा है।

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ठंड काफी अच्छी रहेगी। ठंड बढ़ने से कुछ क्षेत्रों में अलाव तापते भी लोगों को देखा जा सकता है। इन दिनों ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की खरीदारी भी बढ़ने लगी है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जबरदस्त कारोबार की उम्मीद बनी हुई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें