CG मुन्नाभाई गिरफ्तार: एकलव्य मॉडल स्कूल भर्ती परीक्षा में ग्रेजुएट परीक्षार्थी की जगह पर दे रहा था एग्जाम..
रायपुर। राजधानी के एकलव्य मॉडल स्कूल के भर्ती परीक्षा से मुन्नाभाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी 2 लाख रुपए लेकर भर्ती परीक्षा देने पहुंचा था। 12वीं पास मुन्नाभाई ग्रेजुएट परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पूरा मामला अमानाका क्षेत्र का है.
सीबीएसई की ओर से देशभर के एकलव्य मॉडल स्कूलों के लिए जूनियर सेकेट्रेरिएट असिस्टेंट और हॉस्टल वार्डन के पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा में एक मुन्नाभाई पकड़ में आया। बायोमेट्रिक जांच पर फिंगरप्रिंट नहीं मिलने से पोल खुली। आरोपी दीपक कुमार हरियाणा के हिसार ज़िले का निवासी है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें