किसान न्याय योजना की चौथी किस्त को लेकर भाजपा विधायक केदार क... - CG Sandesh

किसान न्याय योजना की चौथी किस्त को लेकर भाजपा विधायक केदार कश्यप का बड़ा बयान

 रायपुर। किसान न्याय योजना की चौथी किस्त को लेकर भाजपा विधायक केदार कश्यप का बड़ा बयान सामने आया है। केदार कश्यप ने कहा कि किसान न्याय योजना की चौथी किस्त जारी नहीं होगी। उन्होंने किस्त नहीं देने पर कांग्रेस को दोषी बताया है। जिसके बाद प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।


दरअसल पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से न्याय की चौथी किश्त की मांग की है। उन्होंने किसानों को धान खरीदी की राशि एकमुश्त 31 सौ रुपए के भुगतान की भी मांग की। वहीं अमरजीत की मांग पर पूर्व मंत्री और विधायक केदार कश्यप पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी पर राशि किश्तों में देकर कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया। अगर किसानों काे न्याय की चौथी किश्त नहीं मिली, तो इसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। उन्होंने 25 दिसंबर को किसानों को दो साल का बोनस देने की बात भी कही।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी लगातार जारी है। इस बीच किसान खुद से किए वादों के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें दो साल का बकाया बोनस मिलने का भरोसा तो है, लेकिन बीते साल धान बेचने के बदले मिलने वाली न्याय योजना की चौथी किश्त खटाई में पड़ती जरूर नजर आ रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें