सिर पर पत्थर पटककर युवक की हत्या, आरोपियों की तलाश में पुलिस - CG Sandesh

सिर पर पत्थर पटककर युवक की हत्या, आरोपियों की तलाश में पुलिस

मध्यप्रदेश। दमोह जिले के पथरिया थाना की जेरठ चौकी अंतर्गत आने वाले गांव गुड़ा बरखेड़ा में एक युवक की पत्थर पटककर बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।


गुढ़ा बरखेड़ा गांव में नाले के पास मंगलवार सुबह राजेश पिता रामसिंह लोधी 26 वर्ष निवासी बरखेरा जयसिंह की लाश मिली थी। युवक की पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी गई थी। सूचना के बाद पथरिया पुलिस घटनास्थल पहुंची और परिजनों से जानकारी लेने के बाद मामले को जांच में लिया है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया है और मर्ग कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें