सीएम साय को छगन मुंदड़ा ने लिखा पत्र, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी को पाठ्य पुस्तक में शामिल करने की मांग
रायपुर। छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा है। जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी को पाठ्य पुस्तक का हिस्सा बनाए जाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान का विस्तार से जिक्र हो। साथ ही राज्य निर्माता के रूप में उनका चित्र सभी सरकारी कार्यालयों में लगाना अनिवार्य किया जाए। उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि सभी मांगो को जल्द पूरा किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें