बसना : रासेयो की शिविर में कॅरियर गाइडेंस व नशा मुक्ति के बा... - CG Sandesh

बसना : रासेयो की शिविर में कॅरियर गाइडेंस व नशा मुक्ति के बारे में बताया गया

स्व. जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अंकोरी में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सोमवार को मुख्य अतिथि अरविंद साहू सहायक प्राध्यापक महासमुंद ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयं सेवकों को केरियर गाइडेंस के तहत छात्रों को अपना लक्ष्य बनाने और उसे हाशिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने प्रेरित किया. साथ ही पढ़ाई के सम्बन्ध में टिप्स दिए.

शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप में दुखनाशन प्रधान आदर्शवादी सेवा समिति बरडीह के संयोजक, तिलकराम पटेल उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम बारीक, जाधव प्रधान और विशिष्ट अतिथि के रूप में दयानंद प्रधान पाठक प्राथमिक शाला अंकोरी, रविन्द्र मांझी शिक्षक, अंबिका सिंह और तेजस्विनी डडसेना के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ.

मुख्य अतिथि दुखनाशन प्रधान ने सभी स्वयं सेवकों को नशा मुक्ति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और नशा ना करने की अपील की साथ ही शपथ ग्रहण भी करवाया गया.

इस दौरान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एन. के. प्रधान, रोशनी गुप्ता, जनक राम और राष्ट्रीय सेवा योजना के दल नायक गजेंद्र सिंह, दल नायिका ऐश्वर्या राजपूत, स्वच्छता प्रभारी चंद्रिका सिदार, पिंकी नायक, सांस्कृतिक प्रभारी प्रभात सिंह, भूमिका पोर्ते, अनुशासन प्रभारी मन्नू डडसेना राजीव बारीक तथा सभी स्वयं सेवक उपस्थित रहे.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें