प्रदेश में कड़ाके की ठंड अंबिकापुर में सबसे अधिक सर्दी, पारा... - CG Sandesh

प्रदेश में कड़ाके की ठंड अंबिकापुर में सबसे अधिक सर्दी, पारा 5.3 डिग्री पहुंचा

रायपुर /  छत्‍तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। रात के साथ ही अब सुबह-सुबह व दोपहर के वक्त भी ठंड बढ़ने लगी है। अंबिकापुर में तो शीतलहर के हालात बन गए है, साथ ही बस्तर संभाग के भी कुछ क्षेत्रों में शीतलहर के हालात है। मंगलवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं रायपुर में दिन का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है। न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट आ सकती है। जनवरी में तो प्रदेश के और भी कई क्षेत्रों में शीतलहर के हालात बन सकते है। प्रदेश में उत्तर से ठंडी व शुष्क ठंडी हवाओं के आने का सिलसिला बढ़ने लगा है। इसके चलते ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है। सुबह-सुबह व रात के साथ ही शाम के वक्त भी ठंड बढ़ी है। अगले 24 घंटों में ठंडी व शुष्क हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान और गिरेगा।

ठंड बढ़ने के कारण इन दिनों गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ी है। आने वाले दो से तीन दिनों में तो न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट आएगी तथा ठंड और बढ़ेगी। मोतीबाग, पंडरी, टिकरापारा, आमापारा सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगे गर्म कपड़ों के स्टालों में अब ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है।

मौसम विज्ञानी ने बताया कि 22 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी। इसके बाद 23 व 24 दिसंबर को प्रदेश में हल्के बादल भी छाए रह सकते है।



रायपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य तो बिलासपुर में सामान्य से तीन डिग्री नीचे

मंगलवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य रहा। इसी प्रकार बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

गर्म कपड़ों पर 20 फीसद छूट

गर्म कपड़ों के स्टालों तथा कपड़े संस्थानों में गर्म कपड़ों पर 20 फीसद छूट दी जा रही है। उपभोक्ताओं द्वारा भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा कारोबार की उम्मीद है।

यह रहा न्यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

रायपुर 13.2

बिलासपुर 10.4

जगदलपुर 13.0

अंबिकापुर 05.3

पेंड्रा रोड 08.0



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें