मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली व्यापार मेला के ब्रोसर का किया विमोचन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि विश्राम गृह पहुना में मुंगेली व्यापार मेला के आयोजकों ने सौजन्य मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने मुंगेली में होने वाले व्यापार मेला के ब्रोसर का विमोचन किया और सफल आयोजन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।
यह मेला 18 से 23 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुंगेली व्यापार मेला के संयोजक यशपाल सिंह, अध्यक्ष महावीर सिंह और सचिव विनोद यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें