स्कूल में गर्म खीर से झुलसा छात्र, DEO ने हेडमास्टर और टीचर ... - CG Sandesh

स्कूल में गर्म खीर से झुलसा छात्र, DEO ने हेडमास्टर और टीचर को किया सस्पेंड, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

बिलासपुर। खीर से झुलसे छात्र के इलाज में लापरवाही बरतने वाले हेडमास्टर और टीचर को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं, स्कूल स्टाफ की लापरवाही को हाईकोर्ट ने भी गंभीर माना है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने केस में कलेक्टर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पूरा मामला तोरवा क्षेत्र के दोमुहानी के प्राइमरी स्कूल का है।

बिल्हा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला दोमुहानी में बीते 16 दिसंबर को छात्र आदित्य कुमार धीरज गर्म खीर में गिरकर झुलस गया था। इस घटना में छात्र का हाथ बुरी तरह से झुलस गया और फफोले पड़ गए। स्कूल की हेडमास्टर सुनीता खेस और स्टाफ ने बिना इलाज कराए उसे घर भेज दिया। छात्र ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। बच्चे की हालत देखकर नाराज परिजन उसे लेकर स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने अस्पताल ले जाकर छात्र का इलाज कराया। लेकिन, हेडमास्टर और टीचर ने इस मामले को दबा दिया और घटना की जानकारी विभाग के अफसरों को भी नहीं दी।


DEO ने दिए जांच के निर्देश, लापरवाह हेडमास्टर और टीचर सस्पेंड

मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने मंगलवार को विभाग के अधिकारियों को स्कूल भेजा और जांच के निर्देश दिए। टीम ने जांच के दौरान स्कूली छात्रों के साथ ही स्टाफ और हेडमास्टर का बयान लिया, जिसमें पता चला कि उन्होंने इस घटना को छिपाने का प्रयास किया और विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी नहीं दी। इसे डीईओ ने उदासीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही माना है। उन्होंने हेडमास्टर सुनीता खेस और मध्याह्न भोजन प्रभारी टीचर सुनीता पटेल को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें बीईओ ऑफिस में अटैच किया गया है।

हाईकोर्ट ने ली जानकारी, कलेक्टर से मांगा जवाब

मंगलवार को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने भी बच्चे के झुलसने के मामले पर संज्ञान लिया है। इस दौरान शासन के वकील ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के लिए टीम स्कूल भेजा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डिवीजन बेंच ने मामले में कलेक्टर को नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें