राज्यपाल के अंग्रेजी में अभिभाषण पढ़ने पर पूर्व सीएम बघेल ने... - CG Sandesh

राज्यपाल के अंग्रेजी में अभिभाषण पढ़ने पर पूर्व सीएम बघेल ने उठाए सवाल

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण हुआ। राज्यपाल ने इंगलिश में अभिभाषण पढ़ना शुरू किया। जिस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सवाल उठाए।

बघेल ने कहा सदन में इंग्लिश पढ़ने वाले कम हैं। आपका पढ़ा हुआ हम मान लेंगे। इसके बाद सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच हल्की बहस भी हुई। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सीएम विष्णुदेव साय सहित कई विधायकों ने धन्यवाद प्रस्ताव लाया।

 

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रियों का परिचय सदन से कराया। इसके बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

आखिरी दिन होगी अनुपूरक बजट पर चर्चा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे और आखिरी दिन अनुपूरक बजट के अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। मतदान और विनियोग विधेयक पर पुनर्स्थापन होगा। छत्तीसगढ़ की छठी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कुल तीन बैठकें होंगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें