राज्यपाल के अभिभाषण में भाजपा के जनता से किए वादे कही भी नही... - CG Sandesh

राज्यपाल के अभिभाषण में भाजपा के जनता से किए वादे कही भी नहीं दिखाई दिया : भूपेश

 रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अनुपूरक बजट पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों और वादों को लेकर भाजपा में सत्ता में आई है उसकी झलक राज्यपाल के अभिभाषण में कही दिखाई नहीं दी है। चुनाव के दौरान भाजपा जिन वादों को लेकर जनता के बीच गई, वह कदम सरकार बनने के बाद दिखाई नहीं दिया।


छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन के अभिभाषण को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नीरस करार दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल ने अंग्रेजी में भाषण दिया। राज्यपाल का भी भाषण आईना होता है, उसमें वह बात नहीं आई जो छत्तीसगढ़ के लिए जरूरी था। राज्य सरकार ने राज्यपाल से नीरस भाषण कराया।

उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट प्रस्तुत हुआ। 18 लाख आवास की बात करते हैं। कल्याण उन्नति योजना है, 3100 रुपए के बारे में कहा गया है, बोनस के बारे में कहा गया है, कर्ज माफी के बारे में मुख्यमंत्री अलग कहते हैं, और उनके नेता अलग कहते हैं।

नक्सली घटनाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सल नियंत्रण पर हमारी सरकार ने काम किया। भाजपा सरकार नियंत्रण नहीं कर पा रही है. एक भी मतदान केंद्र नहीं था, जिसमें 0% मतदान हुआ हो। अधिक मतदान होना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस सरकार में नक्सली पर लगाम लगा था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें