वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए थे शामिल
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए नंदकुमार साय ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी कुछ यथकिंचित परिस्थितियां उत्पन्न हुई है, जिसे देखकर वे कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे हैं।
बता दें कि इसी साल 30 अप्रैल को नंदकुमार साय ने बीजेपी से इस्तीफा देते हुए पार्टी के सभी जिम्मेदारियों से खुद को अलग कर लिया था। इसके अगले दिन एक मई को नंदकुमार साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ली थी।इसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया था। साथ ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया था।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें