बसना : अचानक गाँव में आ धमका जंगली हाथी - CG Sandesh

बसना : अचानक गाँव में आ धमका जंगली हाथी

बसना वन परिक्षेत्र के ग्राम केवटापाली में सोमवार की रात एक जंगली हाथी आ धमका. अचानक बस्ती में हाथी के आने से ग्रामीण भयभीत हो गए. ग्रामीणों ने इसकी सुचना वन विभाग को दी. जिसके बाद वन विभाग की टीम गाँव पहुंची.

वन विभाग के कर्मचारी के. आर. डडसेना ने बताया की सोमवार की रात बिलाईगढ़ रेंज की ओर से एक हाथी अचानक गाँव में आ पहुँचा. हाथी ने घर के दरवाजे, टीवी और सोफे को तोड़ दिया. जमाकर रखे करीब 1 हजार ईट को नुकसान पहुँचाया साथ ही लगभग 10-12 कट्टे धान को भी खा गया.

इसके अलावा सुखापाली और हेडसपाली में भी हाथी द्वारा क्षति पहुँचाने की जानकारी मिली है. हेडसपाली के खेखल्लीडिपा मोहल्ले में एक किसान धान बिक्री हेतु ले जाने के लिए ट्रेक्टर में लोड करके रखा था, जिसे हाथी ने बिखेर दिया और कुछ धान खा गया. अभी हाथी बिलाईगढ़ रेंज में विचरण कर रहा है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें