शिक्षक ने महिला के घर फेंका आपत्तिजनक लेटर...पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायपुर। आरंग के अटल विहार कॉलोनी में एक महिला के घर अपशब्द लिखे लेटर फेंकने के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक भीखम टंडन को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार अटल विहार कॉलोनी में ही किराए में रह रहे ग्राम बरछा में पदस्थ शिक्षक ने व्यंग और अश्लील पत्र लिखा था। उसमें कॉलोनी के ही अजय काटले का नाम और फोटो लगाकर पत्र को रात में महिला के घर में डाल दिया था। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस ने भोथली निवासी शिक्षक भीखम टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पत्र डालना स्वीकार किया है। पुलिस धारा 509 के तहत अपराध दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें