सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ कोर्ट पहुंची Jacqueline Fernandez, ... - CG Sandesh

सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ कोर्ट पहुंची Jacqueline Fernandez, बयान मीडिया में जारी करने पर रोक लगाने की मांग की

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज ने बुधवार को कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर कर की है। जैकलीन ने अदालत में याचिका दायर कर कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर को उनसे संबंधित कोई भी बयान मीडिया में जारी करने से तत्काल रोकने का निर्देश देने का अनुरोध किया। अभिनेत्री ने अपनी याचिका में मंडोली जेल के अधीक्षक और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को निर्देश देने का अनुरोध किया कि वे चंद्रशेखर को उनके (जैकलीन) बारे में कोई और पत्र, बयान या संदेश जारी करने की अनुमति न दें।


याचिका में कहा गया कि मीडिया में ‘परेशान करने वाले पत्रों’ के ‘अनचाहे प्रसार’ ने उनके लिए ‘परेशान करने वाला माहौल’ उत्पन्न कर दिया है। इसमें कहा गया कि इसके अलावा इससे उनकी सुरक्षा और हित भी प्रभावित हुए हैं। EOW ने अपने जवाब में, कहा कि यह ‘गंभीर चिंता’ का विषय है कि मामले के एक महत्वपूर्ण गवाह को आरोपी की तरफ से परेशान किया गया और धमकी दी गई। इसने कहा कि इससे मुकदमा प्रभावित हो सकता है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 17 जनवरी निर्धारित की।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें