ओडिशा से धान परिवहन कर रहे ट्रेक्टर को पुलिस ने पकड़ा - CG Sandesh

ओडिशा से धान परिवहन कर रहे ट्रेक्टर को पुलिस ने पकड़ा

कल ओडिशा के लोहरसिंह ग्राम से ट्रेक्टर में 70 बोरी धान छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था, जिसकी सुचना पुलिस को मिलनें पर चेकिंग शुरू की गई.
चेकिंग के दौरान ओडिशा से धान परिवहन कर रही बिना नंबर की न्यू हॉलेंड ट्रेक्टर को पुलिस नें पकड़ा. पुलिस चेकिंग को देखकर ट्रेक्टर मालिक गुण सागर, पिता कुबेर साव, उम्र 30 साल निवासी कुदारिबाहरा जंगल की ओर भाग गया.

ट्रेक्टर चालक सहित 70 बोरी धान को अग्रिम कारवाही हेतु थाना बसना के माध्यम से कृषि उपज मंडी को सुपुर्द किया गया. फरार हुए ट्रेक्टर मालिक को क्राइम ब्रांच की टीम तलाश कर रही है.

सम्पूर्ण कारवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में क्राइम प्रभारी परेश पांडेय,सायबर प्रभारी संजय राजपूत, प्रा0आर0 जनक उरांव आर0डिग्री नंद,संदीप भोई,ललित यादव, युगल पटेल,रमाकांत साहू,अनिल मांझी द्वारा किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें