नरवा-गरवा-घुरवा बारी योजना घोटालों का अड्डा – अजय चंद्राकर - CG Sandesh

नरवा-गरवा-घुरवा बारी योजना घोटालों का अड्डा – अजय चंद्राकर

 विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान अजय चंद्राकर ने सीएम से CBI जांच से बैन हटाने की मांग की। बिरनपुर हिंसा की सीबीआई जांच कराने की मांग कर कहा पिछली सरकार ने भ्रष्टाचार के कारण सीबीआई को यहां बैन किया। चंद्राकर ने नरवा-गरवा-घुरवा बारी योजना को घोटालों का अड्डा बताया। इसमें पैसे की बर्बादी हुई।


इससे पहले कांग्रेस सदस्य उमेश पटेल ने बिजली बिल हाफ योजना बंद किए जाने को लेकर सवाल किया क्या योजना बंद होगी। इसे स्पष्ट करें कि योजना को लेकर भाजपा सदस्य जो बयान दे रहे हैं वो सही है या नहीं। तंज कसते हुए उन्होंने कहा यह भगवा नहीं ठगवा सरकार है। जवाब में मूणत बोले ये ठगवा नहीं भगवा सरकार है।

इसके बाद सदन में जोरदार हंगामे के बीच जय श्रीराम के नारे लगाए गए। बता दें कि कांग्रेस ने धान खरीदी, महतारी वंदन योजना, आवास योजना और बेरोजगारी भत्ता को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अनुपूरक में कहीं भी धान खरीदी का प्रावधान नहीं है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें