BREAKING : कल राजभवन में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण...इतने मंत्... - CG Sandesh

BREAKING : कल राजभवन में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण...इतने मंत्री ले सकते है शपथ

 रायपुर। राजधानी में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विष्‍णुदेव साय सरकार के कैबिनेट का विस्‍तार कल शुक्रवार को किया जायेगा। राजभवन में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर पौने 12 बजे रखा गया है। मंत्रिमंडल के विस्‍तार के बाद मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय दिल्‍ली रवाना हो जाएंगे। दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय नेताओं से मुलाकात करने के बाद साय 23 को रायपुर लौटेंगे। इसके बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा होगा।


पार्टी सूत्रों के अनुसार शुक्रवार (22 दिसंबर) को राजभवन में साय कैबिनेट में 7 से 8 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। इनमें 4 से 5 पुराने और 3 से 4 नए विधायक होगें। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में तैयारी शुरू कर दी गई है। बता दें कि पहले इंडोर स्‍टेडियम में शपथ ग्रहण की तैयारी की गई थी, लेकिन अब कार्यक्रम राजभवन होगा। पार्टी नेताओं के अनुसार मंत्रिमंडल में इस बार दो कुर्सी लोकसभा चुनाव तक खाली रखने की योजना है। राज्‍य में मुख्‍यमंत्री सहित 13 मंत्री रह सकते हैं। फिलहाल सीएम और दो डिप्‍टी सीएम शपथ ले चुके हैं। अब 10 मंत्री बनाए जाने हैं। बताया जा रहा है कि कल 7 से 8 मंत्री शपथ ले सकते हैं। बाकी मंत्री लोकसभा चुनाव के बाद बनाए जाएंगे।

मुख्‍यमंत्री साय सरगुजा संभाग से हैं। डिप्‍टी सीएम साव बिलासपुर संभाग और विजय शर्मा दुर्ग संभाग से हैं। स्‍पीकर डॉ. रमन भी दुर्ग संभाग से हैं। अब तक की चर्चाओं में रायपुर और बस्‍तर संभाग का खाता नहीं खुला है। भाजपा को इस बार बस्‍तर संभाग से 12 में से 8 सीटें मिली हैं। इनमें 7 एसटी आरक्षित सीटें शामिल हैं। वहां से मंत्री पद के तीन दावेदार हैं। इनमें केदार कश्‍यप, लता उसेंडी और आईएएस की नौकरी छोड़ कर आए नीलकंठ टेकाम शामिल हैं। रायपुर संभाग की 20 में से 12 सीट भाजपा जीती है। यहां से दावेदारों में बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और राजेश मूणत पुराने चेहरे हैं। नए चेहरों में एससी सीट से कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे शिवकुमार डहरिया को हरा कर पहली बार विधानसभा पहुंचे खुशवंत साहब के साथ फिल्‍म स्‍टार और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा का नाम शामिल है। दुर्ग संभाग की 20 में से भाजपा 10 सीट जीती है। इस संभाग से डॉ. रमन, विजय शर्मा पहले ही पद पा चुके हैं। बिलासपुर संभाग की 24 में 10 सीट ही इस बार भाजपा जीत पाई है जबकि सरगुजा संभाग की सभी 14 सीट भाजपा के पास है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें