BIG NEWS : दीपक बैज समेत तीन सांसद लोकसभा से निलंबित...जानिए... - CG Sandesh

BIG NEWS : दीपक बैज समेत तीन सांसद लोकसभा से निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

 संसद भवन में विपक्षी सांसदों के निलंबन का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा है. कांग्रेस (Congress) के तीन सांसदों को लोकसभा से निलंबित किया गया है जिनमें दीपक बैज (Deepak Baij) भी शामिल हैं जो कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। दीपक बैज छत्तीसगढ़ की बस्तर (Bastar) सीट से सांसद हैं। दीपक बैज के अलावा नकुलनाथ और डीके सुरेश को सस्पेंड किया गया है। अब तक निलंबित सांसदों की संख्या 146 हो गई है। संसद की कार्यवाही में बाधा पैदा करने के आरोप लगाते हुए इन्हें सस्पेंड किया गया है


संसद के शीतकालीन सत्र में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। 13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी के दिन लोकसभा की सुरक्षा में चूक देखने को मिली जब विजिटर गैलरी में मौजूद दो लोग हॉल में कूद गए थे। हालांकि सांसदों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। संसद की सुरक्षा में हुई इस चूक के मामले में विपक्षी पार्टियां गृह मंत्री अमित शाह से बयान देने की मांग कर रही है। वहीं, इसके अगले ही दिन यानी 14 दिसंबर से सांसदों के निलंबन का सिलिसिला शुरू हो गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें