साय मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार...बृजमोहन अग्रवाल समेत 9 व... - CG Sandesh

साय मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार...बृजमोहन अग्रवाल समेत 9 विधायक मंत्री पद की लेंगे शपथ

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अब सस्पेंस ख़त्म हो गई है, साय कैबिनेट के 9 मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह राजभवन में 11.45 बजे होगा। मंत्रिमंडल के विस्‍तार के बाद मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय दिल्‍ली रवाना हो जाएंगे. दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय नेताओं से मुलाकात करने के बाद साय 23 को रायपुर लौटेंगे. इसके बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा होगा।



आपको बता दें कि मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखन देवांगन, श्याम बिहारी जयसवाल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा और लक्ष्मी रजवाड़े शपथ लेंगे.

सरगुजा संभाग से तीन विधायकों के नाम

सरगुजा संभाग से तीन विधायकों के नाम हैं। जिसमें लक्ष्मी राजवाड़े- भटगांव से, राम विचार नेताम रामानुजगंज से और श्याम बिहारी जायसवाल मनेंद्रगढ़ से हैं। बस्तर के नारायणपुर से केदार कश्यप, बिलासपुर संभाग से लखन लाल देवांगन, ओ पी चौधरी, दुर्ग संभाग से दयालदास बघेल, रायपुर संभाग से बृजमोहन और टंकराम वर्मा का नाम शामिल है। इस प्रकार से देखा जाए तो विष्णुदेव साय के नौ रत्नों में 4 पुराने और 5 नए चेहरों को मौका दिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें