डबल इंजन की सरकार का असर, मुख्यमंत्री के पत्र पर केंद्र ने ए... - CG Sandesh

डबल इंजन की सरकार का असर, मुख्यमंत्री के पत्र पर केंद्र ने एक ही दिन में दी सहमति।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अनुरोध पर भारत सरकार की ओर से बड़ी स्वीकृति मिली है। भारत सरकार द्वारा सेन्ट्रल पूल में 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल लिए जाने की सहमति दी गई है।

इसके लिए मुख्यमंत्री ने गुरुवार को केन्द्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा था। जिसमे उन्होंने राज्य हित में उसना चावल लिए जाने का आग्रह किया था।

भारत सरकार ने गुरुवार को ही छत्तीसगढ़ शासन को पत्र भेजकर दी सहमति की सूचना दे दी। जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा यह डबल इंजन की सरकार का असर है लंबित माँग एक ही दिन में पूरी की गई।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय मंत्री को राज्य की ओर से धन्यवाद किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें