CG : यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत...
बालोद जिला के मरकाटोला घाट के पास सुबह-सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास यात्रियों से भरी एक सवारी बस ने पहले से दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी सड़क के किनारे खड़ी ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि दुर्घटनाग्रत ट्रक के पार्ट्स बस में बैठे सवारियों तक जा पहुंची. इस जोरदार टक्कर से बस में सवार तीन यात्रियों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और वही बस में सवाल 12 से अधिक लोग घायल हो गए. जिन्हें स्थानी लोग और पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यात्री बस हादसे में मृतकजनों के प्रति मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में आज हुए यात्री बस हादसे में मृतक लोगों के प्रति शोक जताया है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायल यात्रियों के समुचित इलाज एवं अन्य व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। जिला प्रशासन बालोद द्वारा घायलों को उपचार के लिए धमतरी एवं कांकेर के अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने यात्री बस हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में आज हुए यात्री बस हादसे में मृतक तीन यात्रियों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री साय ने इस दुर्घटना में दिवंगतों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि बालोद जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।