छत्तीसगढ़ में जुआ-सट्टा, अवैध शराब की बिक्री पर होगी सख्त कार... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में जुआ-सट्टा, अवैध शराब की बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने कलेक्टर, एसपी को सख्त निर्देश दिए । उन्होंने जुआ-सट्टा, अवैध शराब की बिक्री पर सख्त कार्रवाई के साथ राजस्व मामलों के निराकरण में देरी न करने के भी  निर्देश दिए । बैठक में साय ने प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज दिखने की बात कही।

कानून व्यवस्था पर कलेक्टर, एसपी को दिए गए निर्देश -

  • प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज दिखना चाहिए

  • जुआ-सट्टा, अवैध शराब की बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई

  • वीसी के माध्यम से कलेक्टर को दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री राजस्व मामलों के निराकरण की देरी पर भी सख्त

  • राजस्व प्रकरण निराकरण में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

  • 'राज्य में कहीं से भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए'

  • राजस्व से जुड़े सभी काम तत्काल होने चाहिए - मुख्यमंत्री

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें