मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश, कहा- प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज दिखना चाहिए

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था और राजस्व मामलों को लेकर कलेक्टर-एसपी को सख्त निर्देश दिए।


सीएम साय ने कहा कि, प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज दिखना चाहिए। जुआ-सट्टा और अवैध शराब की बिक्री पर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों के निराकरण में देरी पर भी सख्ती जताई है। उन्होंने कहा कि, राजस्व प्रकरण निराकरण में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य में कहीं से भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। राजस्व से जुड़े सभी काम तत्काल होने चाहिए।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें