नवनियुक्त मंत्रियों को डिप्टी CM साव ने दी बधाई, कहा- मोदी क... - CG Sandesh

नवनियुक्त मंत्रियों को डिप्टी CM साव ने दी बधाई, कहा- मोदी की गारंटी को पूरा करना हमारा लक्ष्य…

रायपुर। छत्तीसगढ़ राजभवन में साय कैबिनेट के 9 विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लक्ष्मी राजवाड़े, ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन, टंकराम वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले सीएम विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शपथ ली थी। सभी को मिलाकर कुल 12 मंत्री शपथ ले चुके हैं।


उपमुख्यमंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अरुण साव ने सभी नव नियुक्त मंत्रिमंडल के साथियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देते हुए लिखा है “छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री के रूप मे शपथ ग्रहण करने पर आप सभी साथी विधायकों को हार्दिक बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @vishnudsai के नेतृत्व मे हम सभी “सुग्घर छत्तीसगढ़” का निर्माण करेंगे।”

साव ने कहा मोदी की गारंटी मतलब लोगों के सपनों को पूरा करने की गारंटी इसलिए मोदी की गारंटी को पूरा करना हमारा लक्ष्य है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें