वासु जैन सारंगढ़, जयंत नहाटा दंतेवाड़ा और लक्ष्मण तिवारी सूरजप... - CG Sandesh

वासु जैन सारंगढ़, जयंत नहाटा दंतेवाड़ा और लक्ष्मण तिवारी सूरजपुर के बने अनुविभागीय अधिकारी।

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने कल आदेश जारी करते हुए 2021 बैच के तीन आईएएस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी है।

बिलासपुर के सहायक कलेक्टर वासु जैन को सारंगढ़ का नया अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है। वासु जैन भारतीय प्रशासनिक सेवा बैच 2021 से हैं। इसके पूर्व मोनिका वर्मा सारंगढ़ की अनुविभागीय अधिकारी थीं।

वहीं जयंत नहाटा को सहायक कलेक्टर रायपुर से दंतेवाड़ा का अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है। जबकि लक्ष्मण तिवारी को सहायक कलेक्टर दुर्ग से सूरजपुर का अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है।जयंत नहाटा और लक्ष्मण तिवारी भी भारतीय प्रशासनिक सेवा बैच 2021 से हैं। जिन्हें अनुविभाग की जिम्मेदारी दी गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें