बसना : दिव्यांग छात्रों के लिए एक दिवसीय वातावरण निर्माण कार्यशाला आयोजित
बसना : विकासखंड स्तरीय समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एक दिवसीय वातावरण निर्माण कार्यशाला का आयोजन स्थानीय मंगल भवन बसना के सभागार मे संपन्न हुआ।।
उक्त कार्यक्रम मे विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से शिक्षक, दिव्यांग बच्चे, दिव्यांग बच्चों के साथी, एसएमसी सदस्य एवं उनके पालक गण सम्मिलित हुए। वातावरण निर्माण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के लिए विद्यालय,घर और समाज मे सहज़ और सरल वातावरण बनाना है,साथ ही उनमे आत्म-सम्मान विकसित कर आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने के लिए तैयार करना है। कार्यशाला विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जे आर डहरिया व विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री ललित कुमार देवता के उपस्थिति एवम मार्गदर्शन से प्रारंभ हुआ।
कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर वारिश कुमार द्वारा समावेशी शिक्षा के महत्व व उद्देश्य को बताया गया साथ ही इससे संबंधित वीडियो भी उपस्थित 220 प्रतिभागियों को दिखाया गया,इसी दौरान जिला मिशन कार्यालय महासमुंद से एपीसी(आईईडी) डी.एन. जांगड़े सर का आगमन हुआ,स्वागत पश्चात सर के द्वारा उद्बोधन तथा दिव्यांग छात्रों के साथ वातावरण निर्माण पर मुख्य बातों को बताते हुए समस्त प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
पुनः एम टी वारिश कुमार द्वारा निःशक्तजन अधिकार अधिनियम 2016 के अनुसार 21 दिव्यांगता अर्थ सहित परिचय कराया गया,साथ ही दिव्यांगता के कारण और रोकथाम उपाय पर भी विस्तृत जानकारी दिया गया,और सुगम्य भारत अभियान व ब्रेल किट की जानकारी प्रत्यक्ष रूप से दी गई। पश्चात एम टी सालिकराम टंडन द्वारा सांकेतिक भाषा के बारे में बताते हुए,सभी प्रतिभागियों को सांकेतिक भाषा में अल्फाबेट सिखाया गया।कार्यक्रम में संपूर्ण वीडियो,गतिविधि, पीडीएफ प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया।कार्यशाला के समापन में बीईओ जे आर डहरिया व बीआरसीसी ललित कुमार देवता अतिथि के रूप में उपस्थित रहे,जिन्होंने वातावरण निर्माण कार्यशाला में उपस्थित छात्रों,पालकों व शिक्षकों का आत्मविश्वास बढ़ाया।
दिव्यांग छात्रों के लिए एक दिवसीय वातावरण निर्माण कार्यशाला को सफल बनाने में संकुल समन्वयक रोहित पटेल,अनिल सिंह साव,गोवर्धन डडसेना,सुरेश प्रधान,लोकनाथ खूंटे, स्पेशल एजुकेटर अंकित कमलेश,ऑपरेटर विवेक साहू का विशेष योगदान रहा।