बसना : रासेयो की सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन
स्व. जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अंकोरी में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शनिवार को समापन समारोह आयोजित किया गया. शिवर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई.
शिविर के चौथे दिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित की गई, जिसमें HB, BP , रक्त जांच और वजन का परीक्षण किया गया. स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जीवराखन यादव और पुष्पलता बरिहा उप स्वास्थ्य केंद्र ग्राम अंकोरी उपस्थित थे।
पांचवे दिन मुख्य अतिथि के रूप में रविन्द्र कुमार शिक्षक एवं एलबम कलाकार तथा अभिषेक कुमार ने अपने संगीत की सुंदर प्रस्तुति दी। शिविर के छठवें दिन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पिथौरा महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र पी. एस. ठाकुर और सहायक प्राध्यापक हिंदी बी विशाल उपस्थित हुए. उन्होंने व्यापम, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, संघ लोक सेवा आयोग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी.
शनिवार को शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच ग्राम पंचायत अंकोरी एवं सभी शिक्षकों की उपस्तिथि में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयं सेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।