डिप्टी CM अरूण साव आज  अलग-अलग जिले में कई कार्यक्रमों में श... - CG Sandesh

डिप्टी CM अरूण साव आज अलग-अलग जिले में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे, शेड्यूल जारी…

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज  धमतरी, रायपुर, राजनांदगांव, बेमेतरा और बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री अरूण साव 24 दिसम्बर को प्रातः 10.20 बजे इंदिरा कृषि विश्वविद्यालय अतिथि गृह रायपुर से प्रस्थान कर 10.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा धमतरी के लिए प्रस्थान करेंगे।


साव धमतरी के पुराना बस स्टैण्ड स्थित मंडी मैदान में प्रातः 11.15 बजे आयोजित नवनिर्वाचित विधायक सम्मान समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात पूर्वान्ह 12.15 बजे धमतरी से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.45 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर और दोपहर 01 बजे कर्माधाम, कृष्णा नगर, संतोषी नगर रायपुर में आयोजित नवनिर्वाचित विधायक सम्मान समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री साव कार्यक्रम पश्चात दोपहर 2.20 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और राजनांदगांव में जिला चिकित्सालय के पास साहू सदन बसंतपुर में दोपहर 3 बजे आयोजित नवनिर्वाचित विधायक सम्मान समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात शाम 4 बजे हेलीपेड राजनांदगांव से हेलीकॉप्टर द्वारा बेमेतरा के लिए प्रस्थान करेंगे और बेमेतरा में शाम 5.30 बजे एकेडमी वर्ड स्कूल बेमेतरा के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री साव कार्यक्रम पश्चात शाम 7 बजे बेमेतरा से कार द्वारा बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और बिलासपुर के एन.ई.आई. रेल्वे इंस्टिट्यूट बुधवारी बाजार में सिंधी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री साव बिलासपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें