लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज,अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, ... - CG Sandesh

लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज,अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, आज इतने आए सामने…

रायपुर। छग में 23 दिसंबर को 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। जिसमें रायपुर, दुर्ग, सुकमा और बिलासपुर शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रायपुर में 4, दुर्ग में 2 , सुकमा में 1 और बिलासपुर में 1 संक्रमित मरीज सक्रिय है।


वही महामारी नियंत्रण के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि रायपुर एम्स की नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रायपुर AIIMS को निर्देश दिए गए हैं कि वह एक सप्ताह में अस्पताल आने वाले मरीजों का भी टेस्ट करवाएं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 36 साल की नर्स का RT-PCR टेस्ट कराया गया था। वहीं बिलासपुर का रहने वाला 49 साल का पुरुष, कांकेर जिले में 27 साल का युवक पॉजिटिव मिला है। दोनों का RT-PCR टेस्ट किया गया है। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर एम्स रायपुर में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजा जाएगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें