प्रदेश में सरकार बदलते ही राज्य पावर कंपनी के अध्यक्ष बनने व... - CG Sandesh

प्रदेश में सरकार बदलते ही राज्य पावर कंपनी के अध्यक्ष बनने वालों की दौड़ शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी में अध्यक्ष बनने की दौड़ शुरू हो गई है। खबर है कि इस दौड़ में पावर कंपनी के कई अधिकारी दावेदार है, उन सभी को पछाड़ते हुए कुछ पूर्व सीएम के करीबी रहे अधिकारी के साथ सत्ता परिवर्तन के बाद लगातार एक पूर्व अध्यक्ष को देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही कांग्रेस के भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी में अध्यक्ष रहे पूर्व अधिकारी ने पावर कंपनी में फिर से अध्यक्ष बनने पुन: सक्रिय हो गए हैं। वे इस बार पूर्व मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी रहे विवेक सक्सेना का सहारा ले रहे हैं।

इनके माध्यम से वह सत्तापक्ष के कई नेताओं से संपर्क साध चुके हैं। जैसा की होता आया है कि प्रदेश में सरकार बदलने के बाद सत्ता में पद चाहने वाले लोग पुन: सक्रिय हो गए हैं। ऐसे लोग यह भी नहीं देख रहे हैं कि वे कांग्रेस के शासनकाल में पद रहने के बाद भी भाजपा सरकार में पद पाने एड़ीचोटी का जोर लगा रहे हैं।


विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार में छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी में अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके शैलेंद्र शुक्ला इस पद को पुन: पाने एड़ीचोटी को जोर लगा रहे हैं। इसके लिए वे भाजपा के बड़े नेताओं से संपर्क करने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह का विशेष कर्तव्य रहे विवेक सक्सेना का सहारा ले रहे हैं।

वे हर जगह विवेक सक्सेना को ही साथ लेकर जाते हैं। इसे लेकर भाजपा में प्रतिक्रिया भी शुरू हो गई है और विवेक सक्सेना के इस रवैये को लेकर नाराज हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी में अध्यक्ष रहे शैलेंद्र शुक्ला को तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार ने किसी विवाद के चलते कार्यकाल पूरा होने के पहले ही हटा दिया था। कहा तो यहां तक जाता है कि उन्हें कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के कहने पर ही यह पद सौंपा था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें