मंत्रियों के विभागों के आवंटन पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने ये ... - CG Sandesh

मंत्रियों के विभागों के आवंटन पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने ये कहा

रायपुर। दिल्ली में सीएम सहित डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि नेताओ्ं की वापसी के साथ मंत्रियों के विभागों का आवंटन हो जाएगा। लेकिन विभागों का आवंटन नहीं हो पाया। विभागों के आवंटन पर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि मंत्रिमंडल के विभागों का निर्धारण मुख्यमंत्री साय का विशेषाधिकार है। मुझे लगता है कि मंत्रिमंडल के विभागों का आवंटन बहुत जल्दी हो जायेगा। यह बात दिल्ली से लौटे डिप्टी सीएम अरुण साव ने कही।


उन्होंने बताया कि सरकार गठन के बाद पहली बार दिल्ली जाना हुआ और राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, PM मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात हुई। यह सौजन्य भेंट थी। प्रदेश से संबंधित अनेक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें