सीएम साय ने पीएम को बताया, छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की पहल... - CG Sandesh

सीएम साय ने पीएम को बताया, छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की पहली गारंटी

सीएम विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को ‘मोदी की गारंटी’ पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय व पहल की जानकारी दी। साय ने बताया कि प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप सरकार गठन होते ही प्रथम कैबिनेट बैठक में 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं।

वहीं, राज्य के किसानों से किये वादे के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 नवंबर से ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपए की दर से खरीदने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सुशासन दिवस पर 13 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख रुपए का भुगतान भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अनुपूरक बजट में महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन, कृषक जीवन ज्योति योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि योजनाओं के लिए भी राशि का प्रावधान किया गया है।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ की राशि जारी करने व सेंट्रल पूल में 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल लिए जाने की अनुमति देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार से मिली इस राशि से समाज कल्याण की योजनाओं तथा अधोसंरचना विकास की योजनाओं के वित्तीय पोषण में मजबूती मिलेगी। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें