कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बदलने पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव क... - CG Sandesh

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बदलने पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव का तंज, कहा – कांग्रेस में आज भी भगड़ की स्थिति, प्रभारी बदलने से नहीं होगा कोई लाभ

रायपुर | उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कांग्रेस के प्रभारी बदले जाने पर अपना बयान दिया है. उन्होंने अपने बयान में कहा है धीरे-धीरे प्रदेश में कांग्रेस अप्रासंगिक हो रही है. प्रभारी बदलने से कोई लाभ नहीं होगा. आज कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है. 11 की 11 सीटें बीजेपी जीतेगी. नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे.

 


दिल्ली दौरे को लेकर कहा

दिल्ली के दौरे पर वापसी करते हुए पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोले कि सरकार गठन के बाद पहलीं बार दिल्ली जाना हुआ.पीएम ,राष्ट्रपति ,उपराष्ट्रपति ,गृहमंत्री ,राष्ट्रीय अध्यक्ष वित्त मंत्री से मुलाकात हुई है.सकारात्मक चर्चा हुई है. जिसका लाभ छत्तीसगढ़ को मिलने वाला है. साथ ही मंत्रियों के विभाग बटवारे को लेकर बोले कि ये मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. पंर जल्द ही मंत्रियों के विभाग बांट दिए जाएंगे .

वहीं लोकसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों को मिले टारगेट पर कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट प्रतिशत और सीटों के हिसाब से ऐतिहासिक जीत मिली है. जनता की इच्छा की पूर्ति के लिए ताकत से काम करेंगे.

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि मोदी विरोध के उत्साह में देश का विरोध करने में विपक्षी दल नहीं चूक रहे. विपक्ष देश के हितों को विपरीत काम कर रहा है. लोकसभा चुनाव में जनता कड़ा सबक सिखाने वाली है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें