बसना : दो महिला अवैध शराब के साथ गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : दो महिला अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

बसना पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 दिसम्बर को ग्राम भ्रमण जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ग्राम अरेकेल पहुँची, जहाँ आरोपीया प्रेमी साव अपने घर के पीछे खुले मैदान में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखी थी. पुलिस ने प्रेमी साव पति केशरंजन साव उम्र 28 साल निवासी वार्ड नंबर 02 अरेकेल को गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से एक पीला रंग के 15 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई 15 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 3,000 रूपये जप्त किया गया.

वहीं, दूसरे प्रकरण में ग्राम अरेकेल निवासी आरोपीया अनिता चौहान पति स्व0 युधिष्ठिर चौहान उम्र 28 साल को अवैध शराब के साथ पकड़ा. वह भी अपने घर के पीछे खुला मैदान में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखी थी. अनीता के कब्जे से एक सफेद रंग के 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई 15 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 3,000 रूपये जप्त किया गया. दोनों आरोपिया के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों को ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया.

संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना, प्र.आर. महेन्द्र पटेल, म.प्र.आर. चंचल बंसवार, आरक्षक नरेश बरिहा, निर्मल बरिहा, सुनील चंद्रवंशी, महिला आरक्षक सुभाषिनी भोई एवं थाना बसना पुलिस स्टाफ द्वारा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें