इस दिन श्रीमद भागवत कथा करने रायपुर आएंगे अनिरुद्धाचार्य महा... - CG Sandesh

इस दिन श्रीमद भागवत कथा करने रायपुर आएंगे अनिरुद्धाचार्य महाराज

  रायपुर। विश्वविख्यात कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज श्रीमद भागवत कथा करने के लिए राजधानी रायपुर आने वाले है। वे गुढियारी के हनुमान मंदिर मैदान में 19 से 25 जनवरी तक कथावाचन करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें अलग-अलग समितियों के लिए पदाधिकारियों का गठन किय गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष विकास सेठिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ में धर्म प्रेमियों को श्रीमद भागवत कथा श्रवण का पुण्य लाभ मिलने जा रहा है जिसमे अनिरुद्धाचार्य महाराज कथावाचन करेंगे। गुढियारी के हनुमान मंदिर मैदान में 19 से 25 जनवरी 2024 तकअनिरुद्धाचार्य महाराज कथा करेंगे। इसके लिए रविवार को कथा स्थल का भूमिपूजन किया गया और आयोजित समिति की ओर एक एक बैठक आयोजित की गई।


जिसमें कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियोंं का गठन किया गया। भागवत कथा कार्यक्रम की तैयारी के लिए बनी समिति में ओम प्रकाश बजारी एवं अयोजक कान्हा बजारी, वीरेंद्र पारख, दीपक अग्रवाल, शैलेश शर्मा, अभिषेक अग्रवाल प्रभात अग्रवाल, प्रकाश माहेश्वरी, ओम प्रकाश मिश्रा, सुनील बाजारी, राकेश शर्मा, रवि पाठक, गज्जू साहू, योगेश श्रीधर, अरुण झा, सुधीर आजाद तम्बोली व अन्य पदाधिकारी शामिल है। भागवत कथा का आयोजन बाजारी परिवार द्वारा किया जा रहा है जिसमें विशेष सहयोग हनुमान मंदिर ट्रस्ट गुढियारी के द्वारा किया जा रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें