कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर साधा निश... - CG Sandesh

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर साधा निशाना कहा – बीजेपी केवल 2 साल के बोनस की कर रही भरपाई

रायपुर | कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने मंत्रिमंडल में अब तक विभागों का बंटवारा नहीं होने पर कहा कि पहले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सिर फुटव्वल हुआ. अब भाजपा मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा नहीं कर पा रही है. मंत्रिमंडल में वरिष्ठों को दरकिनार किया गया है. भाजपा सामंजस्य नहीं बिठा पा रही है.  

 


इतना ही नहीं कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद ने कहा, कोरोना को लेकर सरकार को जागरुकता फैलाना चाहिए. इस मामले को गंभीरता से लेकर तैयारी करनी चाहिए. सावधानी ही बचाव है.

साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा को किसानों का बोनस जारी करने के साथ प्रायश्चित करना चाहिए. बीजेपी उन्हें केवल 2 साल के बोनस की भरपाई कर रही है. किसानों को बोनस का ब्याज भी देना चाहिए. इन 7 सालों में कुछ खातों का बंटवारा हुआ, तो कुछ किसानों की मृत्यु भी हो गई.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें