CM विष्णु देव साय से आदिवासी सेवा समिति के सदस्यों ने की मुलाकात..अभिनन्दन समारोह में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित..
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में आदिवासी सेवा समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के कुशालपुर में समिति द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने समिति के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सालिक राम नेताम, उपाध्यक्ष मनहरण सिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष उर्मिला नेताम, श्याम सुंदर अग्रवाल, जयलाल राठिया, लाल सिंह राणा, आनंद राम ध्रुव एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें