कोहरा बना काल....वाहनों के आपस में टकराने से दो की मौत...15 ... - CG Sandesh

कोहरा बना काल....वाहनों के आपस में टकराने से दो की मौत...15 घायल

उत्तर प्रदेश। झांसी में नवाबाद थाना क्षेत्र में मेडिकल बाईपास तिराहे के पास सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार घने कोहरे के कारण एक ट्रेवलर को पीछे से आ रही वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद कई वाहन आपस में टकरा गए। घटना की जानकारी पर तत्काल स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी हुए 17 लोगों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना में जख्मी हुए और जान गंवाने वाले सभी लोग ट्रेवलर में सवार होकर बागेश्वर धाम से लौटकर ग्वालियर की ओर जा रहे थे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें