धान के बकाया बोनस मिलने पर केबिनेट मंत्री नेताम ने किसानों क... - CG Sandesh

धान के बकाया बोनस मिलने पर केबिनेट मंत्री नेताम ने किसानों को दी शुभकामनाएं

रायपुर। केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आयोजित सुशासन दिवस के कार्यक्रम में रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से आनलाईन शामिल हुए। उन्होंने जिले के किसानों को दो वर्षो के धान के बकाया बोनस राशि मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

गौरतलब है कि सुशासन दिवस के मौके पर जिले के 23 हजार 730 किसानों को दो वर्ष के धान के बकाया बोनस राशि उनके बैंक खातों में भुगतान किया गया है। इन किसानों के बैंक खाते में 45 करोड़ 61 लाख 92 हजार की राशि अंतरित की गई है।



बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने सभी को सुशासन दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का तीसरा वादा पूरा करते हुए लगभग 12 लाख किसानों को पिछले दो साल के धान की बकाया बोनस की राशि 3716 करोड़ रूपए उनके बैंक खाते में जारी कर दी है। इनमें बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 23 हजार 730 किसानों को 45 करोड़ 61 लाख 92 हजार की राशि भी शामिल है।

सुशासन दिवस के कार्यक्रम में उत्साह के साथ पहुंचे ग्राम पचावल के किसान देवप्रसाद सिंह ने बताया कि उन्हें इस बात की खुशी है कि आज दो साल का बकाया धान बोनस राज्य सरकार दे रही है, उन्हें अब प्रति किं्वटल 300 रुपए के मान से दो साल की लगभग एक लाख रूपये की राशि मिली है।

वे इस राशि का उपयोग अपने बच्चों के उच्च शिक्षा देने के लिए करेंगे। वे बताते हैं कि उन्हें यह राशि मिलने की उम्मीद नहीं थी, परन्तु आज इस राशि के मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है, इसके लिए उन्होंने राज्य शासन और प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया है। इसी तरह अन्य किसानों ने बकाया बोनस राशि मिलने से राज्य शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें