महारैली ‘हैं तैयार हम’ के डहरिया और अकबर बनाए गए समन्वयक - CG Sandesh

महारैली ‘हैं तैयार हम’ के डहरिया और अकबर बनाए गए समन्वयक

रायपुर। 28 दिसंबर को नागपुर में कांग्रेस के 130वें स्थापना दिवस पर आयोजित होनी वाली महारैली ‘हैं तैयार हम’ के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समिति का गठन किया है। समिति में पूर्व मंत्री शिव डहरिया और मो. अकबर को समन्वयक बनाया गया है


समिति में अन्य सात सदस्य शामिल हैं। इनमें कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू, उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा, उपाध्यक्ष अरुण सिंघानिया, पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, महामंत्री सुबोध हरितवाल, विधायक देवेंद्र यादव और नवाज खान को सदस्य बनाया गया है। नागपुर में हो रही इस रैली के जरिए लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है।

कांग्रेस का दावा किया है कि महारैली में छत्तीसगढ़ से 25 हजार से अधिक नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली में शामिल होने के लिए समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। कांग्रेस की सभी इकाइयां, संगठन व प्रकोष्ठ रैली में शामिल होंगे। साथ ही रैली की तैयारियों को लेकर अलग-अलग जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक शुरू हो गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें