कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने पेड़ों को कटवा रही भाजपा सरकारः व... - CG Sandesh

कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने पेड़ों को कटवा रही भाजपा सरकारः विकास उपाध्याय

हसदेव में वनों की कटाई का कांग्रेस ने किया विरोध

रायपुर। हसदेव में वनों की कटाई का कांग्रेसियों ने विरोध किया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं के साथ भीम राव अंबेडकर चौक पर मानव श्रृखला बनाकर विरोध जताया। विकास उपाध्याय ने हसदेव बचाने की गुहार भी लगाई।



भाजपा के चुनिंदा नेता कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए हजारों पेड़ कटवा रहे हैं, जिसका विरोध आज अंबेडकर चौक में मानव श्रृंखला बनाकर किया जा रहा है। हसदेव बचाने के लिए सड़क की लड़ाई लड़ेंगे।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सबसे घने जंगल हसदेव अरण्य को बचाने की गुहार लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही कुछ ही दिनों में उसने आदिवासी विरोधी, किसान विरोधी नीतियों को दिखाना शुरू कर दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें