RAIPUR NEWS: एयरपोर्ट में अफसर के साथ बदसलूकी, टैक्सी चालक न... - CG Sandesh

RAIPUR NEWS: एयरपोर्ट में अफसर के साथ बदसलूकी, टैक्सी चालक ने…

रायपुर।  एयरपोर्ट पर यात्रियों के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार बंद नहीं हो रहा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम एयरपोर्ट पर एक आला अफसर जब वहां की टैक्सी में नहीं बैठ रहे थे, तब उन्हें डराने का प्रयास किया तो भड़के और कहा- इसी तरह की हकरतों के रायपुर बदनाम हो रहा है। वे शाम को दिल्ली फ्लाइट से लौटे थे।



पिकअप प्वाइंट पर वहां के टैक्सी वालों ने उन्हें अपनी गाड़ी में चलने के लिए तीन-चार बार दबाव डाला। उन्होंने मना किया तो एक टैक्सी वाले ने डराने के अंदाज में कह दिया- आप जिस रास्ते से आ रहे हैं, ये एक्जिट नहीं है। एक्जिट दूसरी ओर है। ये सुनते ही अफसर नाराज हो गए। उन्होंने खरी-खरी सुनाने के अंदाज में टैक्सी वालों से कहा- आप लोग ऐसे ही यात्रियों को परेशान करते हो।

उनकी बात सुनते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसर एक्शन में आए और अपने जवानों को बुलाकर सभी टैक्सी वालों को वहां खदेड़ा गया। करीब 10 मिनट बाद वे अफसर वहां से चले गए। उनके रवाना होते ही स​बकुछ पहले जैसे हो गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें