बसना : शासकीय महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस
बसना : शासकीय महाविद्यालय बसना के वाणिज्य विभाग द्वारा आज राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया। वाणिज्य विभागाध्यक्ष सहायक प्राध्यापक श्री अजय कुमार जलक्षत्री द्वारा पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के महत्व को बताते हुए उन्हें उपभोक्ता अधिकारो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। 
अजय द्वारा बताया गया की किसी भी प्रकार के अनुचित व्यापार व्यवहार का शिकार होने पर प्रत्येक उपभोक्ता को यह अधिकार है की वे उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत गठित जिला, राज्य, या राष्ट्रीय आयोग के समक्ष वाद दायर कर न्याय प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर निबंध, पोस्टर तथा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमे रंगोली में कु ज्योति प्रथम सपना भोई द्वितीय तथा अंजली तृतीय रही व निबंध लेखन में रूमेषा ने प्रथम, मनोज सोनवानी ने द्वितीय तथा भूपेश मेहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार पोस्टर प्रतियोगिता में रिंकी साहू ने प्रथम, मनोज सोनवानी ने द्वितीय तथा राहुल सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
इस अवसर पर डॉ. सी. बखला, विजय कुमार कठाने, संतोष घृतलहरे, कु दीपिका अग्रवाल, कु जानिसार फातिमा, रितेश देवता उपस्थित थे। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी छात्रों को बधाई देते हुए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।