रिजर्व बैंक समेत 11 जगह रखे हैं बम, इस्तीफा दें गवर्नर और नि... - CG Sandesh

रिजर्व बैंक समेत 11 जगह रखे हैं बम, इस्तीफा दें गवर्नर और निर्मला सीतारमण, धमकी भरे मेल से मचा हड़कंप

मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी मेल के जरिये दी गई है। मेल में गवर्नर शक्तिकांत दास और निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की गई है। ऐसा नहीं होने पर बम धमाके करने की चेतावनी दी गई है। मेल के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।



मुंबई पुलिस के अनुसार ईमेल में आरबीआई ऑफिस के साथ एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में बम रखने की बात कही गई थी। सभी स्थानों की जांच की जा चुकी है। मेल में आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इस्तीफा देने की मांग की गई हौ। पुलिस के अनुसार आरबीरआई को यह धमकी भरा मेल दोपहर में डेढ़ बजे मिला था। इसमें 11 स्थानों पर बम रखने का हवाला देते हुए चेतावनी दी गई थी। मुंबई पुलिस ने मेल में लिखे स्थानों की जांच के बाद एमआरए मार्ग थाना में एक शिकायत भी दर्ज की है। मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें