मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज  रायगढ़ में रोड-शो, लोकार्पण... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज रायगढ़ में रोड-शो, लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित रोड-शो कार्यक्रम एवं अग्रोहा धाम के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। रायगढ़ में मुख्यमंत्री के रोड शो एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर जोरों से तैयारियां जारी है।


जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 27 दिसम्बर बुधवार को रायपुर विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान से दोपहर 02 बजे रवाना होकर 02.40 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप रायगढ़ पहुचेंगे और अपरान्ह 03 बजे वहां से रायगढ़ के कबीर चौक जाएंगे। मुख्यमंत्री कबीर चौक से शुरू होने वाले रोड-शो कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 05.45 बजे से लेकर 07.45 बजे तक रायगढ़ में अग्रोहा धाम के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात रायगढ़ के होटल ट्रिनिटी गै्रंड में पत्रकारों एवं वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम रायगढ़ सर्किट हाउस में करेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें